India-China Clash: 1962 के बाद कब-कब भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Опубликовано: 01 Январь 1970
на канале: Competition Guru
8,749
371

India-China Clash: 1962 के बाद कब-कब भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई है। इसमें भारत के छह जवान घायल बताए जा रहे हैं, जबकि चीन के 19 से ज्यादा सैनिकों को गंभीर चोटें लगी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चीनी सैनिकों के हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हैं। कइयों के सिर फट गए हैं। ये घटना नौ दिसंबर की है। 

अब इसको लेकर देश में सियासत गर्म होने लगी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में घटना की पूरी जानकारी दी और मौजूदा स्थिति के बारे में भी बताया। भारत और चीन के बीच सीमा का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। 1962 में दोनों देशों के बीच एक बड़ा युद्ध भी हुआ। इसके बाद युद्ध तो नहीं, लेकिन कई बार दोनों देशों के जवान आमने-सामने आ चुके हैं।